{"_id":"6aac41c68cc94f4f3f0ad507","slug":"labourer-crushed-to-death-under-trolley-after-tractor-clutch-is-released-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132830-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर का क्लच छूटते ही ट्रॉली के नीचे दबा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर का क्लच छूटते ही ट्रॉली के नीचे दबा मजदूर, मौत
Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र नोएडा में रहकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करता था। बुधवार को काम के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची है।
मृतक के तहेरे भाई नवनीत ने बताया कि सुरेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे गिट्टी साफ कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मोनू से अचानक क्लच छूट गई। इससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और सुरेंद्र ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ पिलखुवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुरेंद्र अपने पीछे मां मुन्नी देवी, पत्नी जमुना और दो मासूम बेटों शिबू व गोलू को छोड़ गया है। वह चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार का कहना है कि सुरेंद्र की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।