फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   today panchayat election in sambhal

लोकतंत्र का महापर्व आज, 13.35 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
today panchayat election in sambhal
चंदौसी। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व संभल जनपद में 29 अप्रैल को है। जिले के 13.35 लाख मतदाता महा पर्व में हिस्सा लेंगे और अपने गांव की सरकार चुनेंगे। प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी हो गई है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक मतदाता को चार बैलेट पेपर दिए जाएंगे। इनमें ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर होंगे। शाम सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कोविड- 19 के नियमों का बूथ पर पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जनपद के आठ ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान है। महा पर्व को सफल बनाने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में ग्राम प्रधान के 670, बीडीसी के 852, ग्राम पंचायत सदस्य 8387 व जिला पंचायत सदस्य के 35 पदों के लिए मतदान होगा। दो दिन पहले चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रत्याशी गुपचुप तरीके से प्रचार में जुटें हैं। अपने समर्थकों और टोलियों के जरिये मतदाताओं के संपर्क में हैं। सभी तैयारी पूरी हो गई। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल पर पहुंच गई हैं। प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाता भी इस महा पर्व का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। कुछ मतदाता उत्साह के साथ शुरू से ही प्रत्याशियों के साथ प्रचार में जुटे हुए थे। अपने मताधिकार का उपयोग करने की बारी आ गई। ग्रामीण अपने मताधिकार का उपयोग कर गांव की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

दावा: कोविड-19 के नियमों का कराया जाएगा पालन
प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कोविड- 19 के नियमों का पालन कराया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। एक कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए तैनात रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाता को मतदान कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर:
कुल मतदाता - 13 लाख 35 हजार 149
ब्लॉक- आठ
मतदान स्थल - 2186
नाम सीट प्रत्याशी
ग्राम प्रधान 670 6013
बीडीसी 852 3350
ग्राम पंचायत सदस्य 8387 6637
जिला पंचायत सदस्य 35 485
ब्लॉक मतदाता
संभल 2,16,947
असमोली 1,85,234
पवांसा 2,07,047
बनियाखेड़ा 1,90,661
बहजोई 1,34,920
गुन्नौर 1,30,445
रजपुरा 1,42,248
जुनावई 1,27,647
कुल 13,35,149
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed