Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Today counseling for recruitment to 39 vacant posts of KGBV

केजीबीवी के 39 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसिलिंग आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Today counseling for recruitment to 39 vacant posts of KGBV
बहजोई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के 39 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसिलिंग गुरुवार (25 नवंबर) को होनी है। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 465 आवेदनों के सापेक्ष 200 आवेदक भर्ती के लिए काउंसिलिंग में शामिल रहेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से जिला स्तरीय समिति के समक्ष भर्ती की पूरी प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

जिला समंवयक बालिका शिक्षा शैलजा मिश्रा ने बताया कि जिलेभर के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक 39 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया बीएसए दफ्तर परिसर में संपन्न होगी। जिला समंवयक ने बताया कि कुल 39 रिक्त पदों में शैक्षणिक स्टाफ में 19 पूर्ण कालिक व 9 अंश कालिक शिक्षिका तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ में 1 लेखाकार, 2 मुख्य रसोइया, 6 सहायक रसोइया, 1 चपरासी व 1 चौकीदार के रिक्त पद शामिल हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक स्टाफ के लिए काउंसिलिंग व गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि विभाग को मिले कुल 465 आवेदनों में 200 आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इनमें 111 आवेदन शैक्षणिक व 99 आवेदन गैर शैक्षणिक स्टाफ के शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए पांच आवेदकों को बुलाया गया है। काउंसिलिंग व साक्षात्कार के लिए नामित की गई जिला स्तरीय समिति में मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष व बीएसए सचिव/सदस्य हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुरादाबाद, कांठ के प्राचार्य समेत जिला विद्यालय निरीक्षक, एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की प्राचार्य व जिला समाज कल्याण अधिकारी समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed