फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To save the soul of the country, it is necessary to save the constitution: Parvez

देश की आत्मा को बचाने के लिए संविधान बचाना जरूरी : परवेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
To save the soul of the country, it is necessary to save the constitution: Parvez
संभल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में चल रहे संविधान बचाओ सम्मेलन के तहत राया बुजुर्ग में कार्यक्रम हुआ। कहा गया कि यदि संविधान बचेगा, तो देश बचेगा। इसलिए देश की आत्मा को बचाने के लिए संविधान को बचाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर परवेज आरिफ ने कहा कि भारत का संविधान भारत के हर नागरिक की आवाज है। अगर इस आवाज को दबा दिया गया, तो हिंदुस्तान गूंगा हो जाएगा। भाजपा इसी के लिए प्रयासरत है, लेकिन हम उसके मंसूबों में उसे कामयाब नहीं होने देंगे। शिव किशोर गौतम ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार संविधान के मूल ढांचे को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तौकीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस संविधान और आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता मरगूब आलम व संचालन फाजिल अंसारी ने किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरिफ तनवीर, मनोज कुमार, पवन शर्मा, रोहित त्यागी, कदीर, राहुल चौधरी, आशु पाल, गुरदीप सिंह, मोहम्मद हसन, अकी़ल, शफी सैफी, इरफान भाई, नुमान तुर्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed