फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To make women aware, meetings should be organized in every gram panchayat: DM

महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराई जाए बैठक : डीएम

Sat, 14 Oct 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
To make women aware, meetings should be organized in every gram panchayat: DM
विज्ञापन

बहजोई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठक कराई जाए। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह शुक्रवार केा शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई कानून व्यवस्था की बैठक में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति अति संवेदनशील है। इसको लेकर किसी भी थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि

मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं को लेकर संवाद करते हुए महिलाओं को जागरूक किया जाए। इसके अलावा पटाखों की बिक्री को लेकर स्थान व लाइसेंस आदि को भी चेक किया जाए।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि
मिशन शक्ति के तहत शनिवार को सुबह आठ बजे रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से रैली निकाली जाएगी। रैली बहजोई व चंदौसी का भ्रमण करेगी। इसमें महिला जागरुकता को लेकर प्रचार सामग्री का वितरण किया जाएगा। रैली का समापन कलक्ट्रेट परिसर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि नवरात्र को लेकर दुर्गा पंडाल समेत सभी मंदिरों पर पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान समेत एडीएम प्रदीप वर्मा व एएसपी श्रीश्चंद्र तथा प्रशासन व पुलिस समेत विभागीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article