फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To get the insurance money, the wife had her lover kill her husband.

Sambhal News: बीमे की रकम पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Sun, 17 Mar 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Mar 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
To get the insurance money, the wife had her lover kill her husband.
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी रामनिवास (47) की हत्या की साजिश उसकी पत्नी राजवती ने अपने प्रेमी विजय के साथ मिलकर रची थी। वह पति के बीमा का क्लेम के 20 लाख रुपये हड़पकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। शनिवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को खुलासे के दौरान पति की हत्यारोपी राजवती ने बताया कि उसका पति काफी समय से बीमार था। बीमारी के चलते वह कोई काम नहीं करता था।पति की बीमारी से वह परेशान हो गई थी। इसी के चलते कुछ माह पहले गांव के ही विजय से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। तीन माह पहले प्रेमी विजय के साथ साजिश के तहत गांव कमालपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक रामकिशन से पति रामनिवास का जीवन बीमा कराया था। जिसमें वह स्वयं ही नॉमिनी बनी थी। बताया कि बीते मंगलवार को जनसेवा केंद्र संचालक रामकिशन साजिश के तहत रामनिवास को गवां ले गया था। शाम को लौटते समय मुबारिकपुर में शराब पिलाई। जब उसे नशा हो गया तो सिर पर सरिये से वार कर हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव बाइक पर ले जाकर संभल-गंवा मार्ग पर स्थित गांव कमालपुर के पास फेंक दिया। जिससे हादसा लगे और बीमा क्लेम मिल जाए। मृतक की मां रमपिया देवी ने शव मिलने के बाद ही पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में मृतक की पत्नी राजवती, विजय, रामकिशन, धर्मेंद्र व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धर्मेंद्र व अन्य अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

000000000000000
कोट
गिरफ्तार किए गए आरोपी न्यायालय में पेश किए जहां से जेल भेज दिए गए हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह हत्या जीवन बीमा रकम हड़पने के लिए की गई थी। मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed