फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To deal with the traffic jam, encroachments were removed from outside the shops.

Sambhal News: जाम से निपटने के लिए दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
To deal with the traffic jam, encroachments were removed from outside the shops.
चंदौसी के बड़ा बाजार में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम - संवाद
चंदौसी(संभल)। आगामी दिवाली और भाईदूज के त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को लेकर एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार की शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान हटवाया और जहां तहां बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया। एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ मनोज कुमार और कोतवाल मोहित चौधरी ने पुलिस बल के नगर के फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट और घंटाघर क्षेत्र का निरीक्षण किया। दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाकर अंदर रखवाया और दुकानदारों से फुटपाथ और सड़कों पर सामान न रखने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि त्योहारों के समय भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए मुख्य बाजारों फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट और घंटाघर में यातायात पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। साथ ही बताया कि बाजारों में ई-रिक्शा और अन्य अनधिकृत वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिवाली और भाईदूज के मौके पर शहर में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात सुचारु बनाए रखने को प्राथमिकता दी है। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम जनता से अपील की कि वे इन त्योहारों के दौरान नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed