{"_id":"586ff2ab4f1c1b0a32158c85","slug":"tirthyatra-pr-gaye-hart-speshlist-k-ghar-lakhon-ki-dakaiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रा पर गए हार्ट स्पेशलिस्ट के घर लाखों की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रा पर गए हार्ट स्पेशलिस्ट के घर लाखों की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर के घर आधी रात छह-सात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में सोए दो कंपाउंडरों को असलहों का भय दिखाकर नगदी व जेवर लूट कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौका मुआयना किया तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो कंपाउंडरों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। डॉक्टर अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हैं। उनके लौटने पर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार की देर रात साढ़े तीन बजे करीब सशस्त्र बदमाशों ने नगर के निजी हार्ट चिकित्सक डा. दिलीप वार्ष्णेय के घर पर धावा बोल दिया। वह करीब छह-सात की संख्या में थे। दरवाजों के ताले तोड़कर बदमाश घर में प्रवेश कर गए। घर में हार्ट सेंटर पर काम करने वाले दो कंपाउंडर उमेश कुमार पुत्र डालचंद व नेमपाल पुत्र लल्लू सिंह सो रहे थे। कंपाउंडरों के मुताबिक बदमाशों ने दोनों को असलहे दिखाकर घर में खंगाला किया और नगदी व जेवर ले गए। चिकित्सक के गार्ड देव कुमार की बंदूक भी ले गए। बदमाशों के मुंह पर ढाटे बंधे हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने चिकित्सक के भाइयों को सूचना दी। पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार व सिटी इंचार्ज आरके यादव मय पुलिसफोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक के आ जाने के बाद ही साफ हो पाएगा कि बदमाश कितनी नगदी व जेवर ले गए। कोतवाल ने बताया कि घटना की पूछताछ के लिए दोनों कंपाउंडरों को हिरासत में लिया गया है। चिकित्सक अपने परिवार के संग वैष्णो देवी गए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी के सेल्समैन से हाईवे पर लूट
गुन्नौर।
एक मोबाइल कंपनी का क्षेत्रीय सेल्समैन बदायूं से शुक्रवार को गुन्नौर क्षेत्र से लौट रहा था। वापस लौटते समय एक कार में लिफ्ट ली लेकिन कुछ दूर जाकर कार सवार बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसी दौरान सेल्पसैन कार का शीशा तोड़कर कूद गया। यूपी-100 की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बदायूं निवासी अमित बत्रा पुत्र रमेश बत्रा एक प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी में क्षेत्रीय सेल्समैन है, जो शुक्रवार को गुन्नौर में निरीक्षण को आए थे। शाम को करीब सात बजे से वह गुन्नौर में जवाहर रोड पर बदायूं जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी समय वहां एक सेंट्रो कार आकर रुकी, चालक ने पूछा कि क्या बदायूं चल रहे हो। सेल्समैन ने हां की और कार में बैठ गया। सेल्समैन का आरोप है कि कुछ दूर चलने पर पहले से कार में मौजूद तीन लोगों में से एक ने उसका मोबाइल फोन मांगा लेकिन जब मोबाइल फोन देने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी, तीनों ने हाथों में तमंचे ले लिए। जेब से उसका बटुआ आदि निकाल लिया, बैग भी छीनने लगे, अचानक उसने पीछे के शीशे में जोर से बैग वाला हाथ मारा, जिससे कार का शीशा टूट गया।
जब सैजना मुस्लिम गांव नजदीक आ गया तो उसने टूटे शीशे के स्थान से बाहर छलांग लगा दी, वह लगातार उसे खींचते रहे तो उसने बैग को छोड़कर बाहर छलांग लगा दी। हालांकि कार की गति स्लो हो गई थी लेकिन फिर भी चोटें आई हैं। बदमाश लैपटॉप, मोबाइल फोन, 750 रुपये समेत कुल पचास हजार रुपये का सामान लूट कर ले गए।
कार सवार तो भाग निकले लेकिन शोर शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तत्काल 100 नंबर पर फोन किया लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक जब यूपी-100 की मदद नहीं पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने गुन्नौर रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव मयफोर्स के पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। सेल्समैन को अपने साथ ले गए। मेडिकोलीगल के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।