{"_id":"6a0cc301c07f28b388042ab0","slug":"timardar-accused-of-assault-and-vandalism-report-filed-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129409-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीमारदार पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीमारदार पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मरीज के तीमारदार पर निजी अस्पताल के स्टाफ ने मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहजोई के अलचपुर स्थित ओम स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के डॉ. सजल वार्ष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई को हादसे में घायल बबराला निवासी पांच वर्षीय शौर्य को उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे का पेट फूलने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डक्टर और स्टाफ ने इलाज शुरू किया। बच्चा अभी हमारे यहां ICU में ही भर्ती है और उसकी स्थिति स्थिर है। घायल बालक के साथ आए तीमारदार और उनके साथ आए कुछ अन्य लोग शराब के नशे में जबरन एनआईसीयू व आईसीयू में घुस आए और गाली गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो अस्पताल के आईसीयू गेट का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं स्टाफ के साथ मारपीट भी की। मारपीट में एक ऑन ड्यूटी डॉक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डब्बा गांव वसंतपुर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर आरोपी का कहना है कि उल्टे उनके साथ मारपीट की गई। जबकि उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।