{"_id":"698f8f94b85a9b056f049a09","slug":"tilted-poles-worn-out-wires-this-is-the-condition-of-laxmanganj-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126843-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: झुके खंभे...जर्जर तार, ऐसा है लक्ष्मणगंज का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: झुके खंभे...जर्जर तार, ऐसा है लक्ष्मणगंज का हाल
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका के वार्ड 24 के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय निवासियों को उखड़ी सड़कों, जगह-जगह हुए जलभराव और गंदगी से जूझना पड़ रहा है। अधिकांश मोहल्लों की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, नालियों के किनारे टूटे पड़े हैं और नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। यहां बारिश होने पर हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, वार्ड में कई स्थानों पर बिजली के पोल झुके हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार बढ़ती इन समस्याओं से वार्डवासी नाराज हैं और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नगर के वार्ड 24 में लक्ष्मणगंज आंशिक, नखासा, हाता और बाला नगर कॉलोनी आदि शामिल हैं, जहां हालात बद से बदतर बने हुए हैं। खासकर मोहल्ला हाता की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों को मजबूरी में उसी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वहीं, बाला नगर कॉलोनी की सड़कें भी जगह-जगह से उखड़ी पड़ी हैं और मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या है। वार्ड के बाहर एक बिजली का पोल खतरनाक तरीके से झुका हुआ है, जो कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकता है। अधिकांश गलियों में सड़कें जर्जर हैं और नालियों के किनारे टूटे पड़े हैं। नालियां गंदगी से पटी हुई हैं, जिससे उनका पानी सड़कों पर बह रहा है।
स्थानीय लोग लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।
.....................
मोहल्ले में जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं, नालियों के किनारे टूटे पड़े हैं। गंदगी के कारण संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
-मीरवाना, स्थानीय निवासी
.......................
वार्ड की अधिकांश गलियों की सड़कें टूट चुकी हैं। हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
-शानू, स्थानीय निवासी
................
ज्यादातर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासा खतरा रहता है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
-नियाज मोहम्मद, स्थानीय निवासी
....................
सड़कों, जलभराव और सफाई की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। नगर पालिका को तत्काल कार्रवाई के लिए भी कहा गया है। जल्द ही मरम्मत और सफाई कार्य शुरू कराकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
-मो. इरफान, सभासद प्रतिनिधि
-- -- -- -
सभासद की ओर से प्रस्ताव बना कर दिया गया है। वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। धनराशि आवंटित होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-धर्मराज राम, ईओ चंदौसी