{"_id":"61afb650296103053c67dedb","slug":"tie-hands-and-feet-and-put-the-driver-in-the-field-the-robbers-took-away-the-e-rickshaw-chandausi-news-mbd411902434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांध कर चालक को खेत में डाला, ई-रिक्शा लूट ले गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बांध कर चालक को खेत में डाला, ई-रिक्शा लूट ले गए लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। मुरादाबाद-आगरा हाइवे से दो लोगों ने ई-रिक्शा चालक से बाइक खराब होने की बात कहकर गुन्नौर के गांव पतरिया तक चलने के लिए 400 रुपये में तय कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दिनौरा गांव के पास चालक के हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया। दोनों उसका ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। सोमवार देर शाम किसी तरह ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे पहुंचा। तभी एक गांव के प्रधान उधर से गुजर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह का मझरा मीना की मढ़ैया निवासी वीर सिंह ई-रिक्शा चलाक है। वह रोजाना गांव धनारी से मुरादाबाद-आगरा हाइवे तक ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को करीब चार बजे वह सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी दो लोग उसके पास पहुंचे और बाइक खराब होने की बात कहकर गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव पतरिया चलने के लिए कहा। चालक ने दोनों से 400 रुपये किराया तय कर लिया। इसके बाद बाइक ई-रिक्शा में रख चल दिए।
चालक ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांव दिनौरा से निकलने पर अंधेरा हो गया। जैसे ही ई-रिक्शा महावा नदी के पास पहुंचा तो दोनों ने पास ही खेत से नलकूप की मोटर रखने की बात कही। दोनों लोग चालक को सड़क किनारे खेत में ले गए। जहां दोनों लुटेरों ने ई-रिक्शा चालक के हाथ-बांध उसे खेत में डाल दिया। इसके बाद वह ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चालक ने किसी तरह अपने आप सड़क के पास पहुंचा और उधर से गुजर रहे गांव करिया खेड़ा के ग्राम प्रधान को रोककर घटना से अवगत कराया। ग्राम प्रधान पीड़ित को अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित से जानकारी जुटाई। मंगलवार सुबह पीड़ित चालक वीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।