फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three youths pasting posters at night were washed away by villagers on suspicion of thieves, police rescued

Sambhal: रात में पोस्टर चिपका रहे तीन युवकों को चोर के शक में ग्रामीणों ने धुना, पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
सार

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में रविवार रात तीन युवक स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर चिपका रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे सो रहे एक ग्रामीण ने उन्हें टोका। इसके बाद अन्य लोग जाग गए और पशु चोर होने के शक में तीनों को पकड़ लिया और उन्हें पीट दिया।

विज्ञापन
Three youths pasting posters at night were washed away by villagers on suspicion of thieves, police rescued
चोरी के शक में तीन युवकों से मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतरासी गांव में रविवार रात पोस्टर चिपका रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पशु चोर होने के शक में पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। गश्त कर रही पुलिस पहुंची तो युवकों को छुड़ाया और थाने ले गए, जिसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में रविवार रात तीन युवक स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर चिपका रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे सो रहे एक ग्रामीण ने उन्हें टोका। इसके बाद अन्य लोग जाग गए और पशु चोर होने के शक में तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में बहजोई पुलिस गश्त करते हुए पहुंची तो युवकों को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले आई।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पता चला कि तीनों युवक एक डॉक्टर के पोस्टर दीवारों पर लगाने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हालांकि बाद में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने युवकों को थाने से छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed