फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three youths entered the house posing as policemen, ransacked

पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे तीन युवक, तोड़फोड़ की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths entered the house posing as policemen, ransacked
बनियाठेर/चंदौसी(संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली निवासी ग्रामीण रंजीत अपनी ससुराल गया था। रविवार को उसके घर तीन युवक पहुंचे और तलाशी लेने लगे। परिजनों के पूछने पर उन्होंने बताया कि वह पुलिसकर्मी हैं। मकान मालिक रंजीत एक चोरी के मामले में वांछित है, इसलिए मकान की तलाशी ली जा रही है। आरोप है कि इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। भीड़ बढ़ती तीनों युवक अपना मोबाइल नंबर परिजनों कोे देकर और रंजीत को थाना उघैती आने की बात कहकर वहां से चले गए। रंजीत ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रविवार को पीड़ित से फोन करा तीनों युवकों को बुलवा लिया और तीनों को हिरासत में ले लिया। बाद में रात में दो युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली निवासी रंजीत 19 मार्च को अपने चचेरे ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल गया था। इस दौरान तीन युवक उसके घर में घुस आए और तलाशी लेने लगे। इस दौरान रंजीत की पत्नी सपना, जेठ व आसपास के लोग भी आ गए। तीनों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें धमकाया और रंजीत को चोरी के मामले में वांछित बताया। माल बरामदगी के लिए तलाशी लेने की बात कही। मौके पर भीड़ बढ़ती देखकर तीनों ने परिजनों को अपना फोन मोबाइल नंबर देकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो बैंक में कर्मचारी और तीसरा युवक पीएसी का जवान है। देरशाम घर पहुंचे रंजीत को उसकी पत्नी ने सारी बात बताई।
विज्ञापन

रंजीत ने तहरीर दी और पुलिस के नाम पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार को रंजीत से फोन कराकर तीनों युवकों को बनियाखेड़ा चौराहे पर प्रथमा बैंक के निकट बुलावा लिया और तीनों को युवकों को पकड़ लिया। रंजीत ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को तीन में दो युवकों को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। तीसरा युवक अभी भी पुलिस हिरासत में है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकपुर नरौली मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अलोक कुमार सिद्धू, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed