फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three year old girl dies due to quack treatment

Sambhal News: झोलाछाप के उपचार से तीन साल की बच्ची की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Three year old girl dies due to quack treatment
संभल।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी में झोलाछाप के उपचार से तीन साल की मासूम शिवानी पुत्री प्रमोद की मौत हो गई। मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में मौत हुई। बच्ची की मां सुनीता ने बताया कि चार दिन पहले बेटी को बुखार आया था।
गांव में झोलाछाप को दिखाया तो उसने बेटी को भर्ती कर लिया। तीन दिन में बच्ची की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहीं ओर ले जाने की बात कहीं तो झोलाछाप खुद ही उपचार करने की बात कही। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उसे संभल ले गए थे, जहां से मुरादाबाद को ले जाया जा रहा था। रास्ते में बेटी की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन


सीएससी नरौली ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

चंदौसी।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली की ओर से कुढ़फतेहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों के अलावा खून की जांच कराने के लिए भी मरीज पहुंचे। शिविर में पहुंचे करीब 66 मरीज में से बखार के 22, चर्म रोग के 15 तथा अन्य बीमारियों के 29 मरीज रहे। साथ ही 20 जांचे मलेरिया के अलावा टायफाइड की भी जांचे की गई। इस मौके पर डॉ. अरशद अली, डॉ. आस्था वार्ष्णेय, ज्योति रानी, सुमन रानी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed