फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three-year-old child dies after drowning in toilet tank.

Sambhal News: शौचालय के टैंक में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old child dies after drowning in toilet tank.
गुन्नौर। नगर के रैतला मोहल्ला में उस समय कोहराम मच गया जब एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में डूबने से मासूम की मौत हो गई। हालांकि उसके जीवित होने की उम्मीद में परिवार के लोग सीएचसी भी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार रवि सोनकर ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम कराने पर सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

रैतला मोहल्ला के रहने वाले अकबर का तीन वर्षीय बेटा सैफ अली घर के पड़ोस में ही बन रहे मकान के आसपास खेल रहा था। यहां मकान में शौचालय का टैंक भी बनवाया गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। सैफ खेलते-खेलते टैंक के पास पहुंच गया और टैंक में गिर गया। जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे टैंक से बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजन भी पहुंच गए और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलखते हुए परिजन मासूम के शव को घर ले गए। सैफ अली चार भाइयों व दो बहनों से सबसे छोटा था। उसके पिता अकबर की तीन साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। रेशमा सभी बच्चों की मजदूरी कर पाल-पोस रही है। मृतक के परिवार व पड़ोसी मकान मालिक के बीच सुलह की बातचीत चल रही है। देर रात तक शव को दफन नहीं किया गया था। वहीं सूचना पर तहसीलदार रवि सोनकर मौके पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार मौके पर गए थे। सेप्टिक टैंक निर्माणाधीन है, बच्चा खेलते-खेलते वहां पहुंच गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों से पोस्टमार्टम कराने को कहा गया है, अगर पोस्टमार्टम होता है तो मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत चार लाख रुपये की सरकारी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विकास चंद्र, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed