फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three police stations lying between two districts, decided the journey of 32 km, but there was no checking anywhere

दो जिलों के बीच पड़े तीन थाने, तय किया 32 किलोमीटर का सफर, पर नहीं हुई कहीं चेकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three police stations lying between two districts, decided the journey of 32 km, but there was no checking anywhere
संभल। बच्चे की दवाई दिलाने के बाद बदायूं के गांव कोलियाई में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से दो बकरी खरीदकर परिवार लौट रहा था। एक बाइक पर दो मासूम समेत पांच लोग सवार थे। दो बकरियां भी थीं। बदायूं के सहसवान थाने की सीमा पार कर जरीफ नगर थाने की सीमा पार की। इसके बाद संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में कई किलोमीटर लंबा सफर तय किया। यह सफर भी संपर्क मार्ग नहीं मेरठ-बदायूं हाईवे पर तय किया। करीब 32 किलोमीटर लंबे सफर को नियमों के उल्लंघन के साथ तय किया गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न पुलिस की चेकिंग मिली और न किसी पुलिस कर्मी ने इस बाइक को जाते हुए देखा। संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गए। मृतक गुन्नौर कोतवाली के गांव उमरा के रहने वाले थे। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर जिला बदायूं से अपने गांव लौट रहे थे। इस जानलेवा सफर में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हुए हैं। यदि इस बाइक सवार को कहीं पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया होता तो काल के गाल में समाने से बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed