{"_id":"609980308ebc3ebf1a28aa01","slug":"three-person-dies-due-corona-sambhal-news-mbd388678735","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण थमा नही है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। संभल में संक्रमण पर काबू पा लिया गया है। लेकिन चंदौसी और ग्रामीण इलाकों में मरीज अब बढ़े हैं। सोमवार को कोरोना के 50 संक्रमित मरीज मिले हैं। तीन लोगों की जान गई है। अब जिले में संक्रमण सेमरने वालों की संख्या 130 हो गई है।
सक्रिय मरीज भी 1877 हो गए हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। अब जिले में जांच अभियान के लिए 40 टीमें लगा दी गई हैं। अब तक 30 टीमें काम कर रही थीं। सोमवार को जान गंवाने वाले लोगों में दीपा सराय निवासी 77 वर्षीय महिला, गांव सौंधन निवासी 65 वर्षीय महिला और चंदौसी के भैंतरी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमितों की जान जा रही है।
बचाव करना ही इस समय बेहतर उपाए है। लोगों को जागकरूता दिखाते हुए अनावश्यक घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं। जिससे जांच की जा सके।