फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three people injured in firing over election

प्रधानी चुनाव को लेकर हुई फायरिंग व पथराव के मामले में 30 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in firing over election
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पथराव व फायरिंग हुई। कई लोगों को छर्रे लगे हैं। तीन की हालत गंभीर होने पर मेरठ भर्ती कराया गया है। यह विवाद शनिवार और रविवार दो दिन हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने पहले दिन सख्ती की होती तो दूसरे दिन गोली नहीं चलती।
विज्ञापन

गांव हसनपुर मुंजब्ता में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच रविवार को विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्ष से दस लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस को मौके पर तीन घायल मिले। जिन्होंने अपनी पहचान हिलाल पुत्र इरशाद, हसनैन पुत्र मुंतजिर व आफताब पुत्र मोहम्मद अकरम के रूप में कराई। पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। जिनकी हालत गंभीर होने पर मेरठ भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम हसनपुर मुंजब्ता में अनीस और मुर्सलीन प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। शनिवार को मुर्सलीन पक्ष के लोग चुनाव प्रचार के लिए पंफलेट लगवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे प्रधान प्रत्याशी अनीस के पक्ष से कहासुनी हुई और मारपीट के बाद पथराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी विवाद को लेकर रविवार को फिर से विवाद हो गया। पथराव, मारपीट के साथ फायरिंग हुई। इसमें दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीस नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद हुआ है। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। मसरूर, नासिर, मोहम्मद जैद, दानिश और नासिर को गिरफ्तार किया है। इस गांव में प्रधान पद के एक अन्य प्रत्याशी की मौत हो गई है। इसलिए चुनाव इस गांव के प्रशासन की ओर से स्थगित कर दिए गए हैं। जिस चुनाव सामग्री को लेकर विवाद हुआ था वह सामग्री भी हटाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed