{"_id":"68d9964159284faad80e3479","slug":"three-people-including-a-woman-injured-in-a-stray-animal-attack-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-127491-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छुट्टा पशु के हमले में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छुट्टा पशु के हमले में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। गांव बंजरपुरी में रविवार सुबह आठ बजे कोल्ड स्टोर के निकट छुट्टा पशु के हमले में मिलक सैंजना की मनीषा देवी, विजयपाल यादव और गांव करीमपुर के निवासी दानवीर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी पवांसा में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर आए लैपर्ड पुलिस कर्मियों को भी छुट्टा पशु ने दौड़ा लिया।
घायल विजयपाल ने बताया कि गांव के निकट कोल्ड स्टोर के पास चाय, पकौड़ी का खोका है। रविवार सुबह आठ बजे छुट्टा पशु आ गया और हमला कर दिया। पास में खड़ा भाई वीरभान बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। लैपर्ड पुलिस आई, उसे भी पशु ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीमपुर गांव में हमला करने के बाद पशु को ग्रामीण इधर जंगल में छोड़ गए हैं। यह यहां हमलावर है। पवांसा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दी है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। संवाद