फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three new videos surfaced in Sambhal riots, people seen pelting stones

Sambhal News: संभल बवाल में तीन नए वीडियो सामने, पथराव करते दिखे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three new videos surfaced in Sambhal riots, people seen pelting stones
प्रशासन की ओर से जारी किया गया वीडियो। स्रोत : प्रशासन - फोटो : मुरादाबाद
मुरादाबाद/संभल। संभल बवाल के तीन नए वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग भीड़ को भड़काते दिख रहे तो कुछ लोग पथराव करते। पुलिस की साइबर सेल ने तीनों वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो के जरिए भीड़ को उकसाने वालों के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ और पत्थबाजों के पोस्टर भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद का सर्वे के दौरान उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया गया था। इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से चार लोगों के शवों का ही पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुटी है। महिला महिला समेत 30 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। जिन लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार को बवाल से संबंधित तीन नए वीडियो सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इन वीडियो में कुछ लोग पुलिस को भड़काते हुए दिख रहे हैं जबकि कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरार उपद्रवी नहीं कर रहे मोबाइल इस्तेमाल
संभल बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हैं। कुछ टीमें दबिश दे रही हैं तो कुछ टीमें वीडियो से फोटो बनाने में जुटी हैं। इसके अलावा एक टीम सर्विलांस के जरिए उपद्रवियों के मोबाइल का लोकेशन पता करने में जुटी है लेकिन फरार उपद्रवी मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जिस कारण पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संभल बवाल से संबंधित तीन वीडियो सामने आए हैं। जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इन वीडियो शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। -आंजनेय कुमार सिंह, कमिश्नर, मुरादाबाद मंडल


- संभल बवाल में शामिल रहे उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। संभल में अब पूरी तरह से शांति है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। -मुनिराज जी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed