{"_id":"5ec181458ebc3e908b260c70","slug":"three-new-corona-positive-in-sambhal-sambhal-news-mbd3495351138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले में तीन और निकले कोरोना संक्रमित, संख्या 51 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले में तीन और निकले कोरोना संक्रमित, संख्या 51 पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/गुन्नौर/चंदौसी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्र के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गुन्नौर तहसील के गांवों के निवासी दो किसान हैं जो दिल्ली की आजादापुर मंडी में लहसुन बेचने गए थे। लौटकर आए तो कोरोना संक्रमित निकले। जबकि चंदौसी तहसील के गांव रहोली निवासी युवक महाराष्ट्र से लौटा है। रविवार को आई रिपोर्ट में गुन्नौर के गांव अकबरपुर और जगन्नाथपुर निवासी किसान संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों दिल्ली की आजादपुर मंडी से 7 मई को गांव लौटे थे।
इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो 11 मई को क्वारंटीन किया गया। 12 मई को नमूना जांच के लिए भेजा। अब पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है। वहीं दूसरी ओर चंदौसी तहसील के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत गांव रहोली निवासी युवक की जांच का नमूना 11 मई को लिया गया था। अब पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह युवक महाराष्ट में रहकर मजदूरी करता था।
अब स्वास्थ्य विभाग इन संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जिससे उनकी कोरोना की जांच कराई जा सके। क्योंकि दिल्ली की आजादपुर मंडी से लौटे किसान कई दिनों तक परिवार के साथ रहे हैं। परिचित व ग्रामीणों से भी मिलना जुलना रहा होगा। संभल जिले में कुल 51 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। जिसमें 20 लोग स्वस्थ हो गए। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।