{"_id":"5f6518d58ebc3e74857cb75e","slug":"three-killed-and-three-injured-in-road-accident-chandausi-news-mbd3630006182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग मशीन में घुसी कार, तीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग मशीन में घुसी कार, तीन की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद हाईवे पर खड़ी खराब सबमर्सिबल बोरिंग मशीन में गांव रसूलपुर कैली के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे पीछे से मारुति कार घुस गई। इस भीषण हादसे में मजदूरों को उनके गृह जनपद छोड़ने जा रहे पानीपत के चालक समेत बदायूं के दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।
जनपद बदायूं, पीलीभीत, बरेली निवासी पांच लोग पानीपत में कंबल फैक्टरी और सन की रस्सी बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। पांचों ने अपने-अपने गृह जनपद लौटने के लिए मारुति कार की किराए पर बुकिंग की। पांचों मजदूर गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपने-अपने गृह जनपद के लिए रवाना हुए। मारुति ईको को पानीपत निवासी चालक प्रवीण कुमार चला रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे चालक को छपकी आने के कारण कार मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली के पास खराब खड़ी सबमर्सिबल बोरिंग मशीन में पीछे से घुस गई। हादसे में चालक सहित छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी चंदौसी गई। जहां चिकित्सकों ने 45 वर्षीय धनीराम निवासी गांव गिरंदपुर थाना आंवला जिला बरेली, 22 वर्षीय धीरेंद्र सिंह निवासी गांव रुखड़ा खोला थाना मूसाझाग जिला बदायूं, कार चालक 35 वर्षीय प्रवीण निवासी अलका शहर जिला पानीपत हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 17 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी घिपोना थाना गजरौला कला जिला पीलीभीत, 30 वर्षीय राजेश कुमार निवासी गोदी नगला थाना उघैती जिला बदायूं, उसका चचेरा 32 वर्षीय भाई राजू को जिला अस्पताल के रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बनियाठेर विनय सक्सेना ने बताया कि हादसे का कारण चालक द्वारा लंबी ड्राइविंग रहा है। मृतक धनीराम के साले नंदकिशोर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।