फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three injured in firing and stone pelting on two sides in sambhal

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग और पथराव में तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three injured in firing and stone pelting on two sides in sambhal
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के चंदनकटी चूहा में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। विवाद बढ़ा तो पथराव के साथ फायरिंग हो गई। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को देख विवाद करने वाले मौके से भाग गए। घटना की तहरीर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को दी गई है। यह विवाद चुनावी रंजिश को लेकर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चंदनकटी चूहा गांव में सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे गांव में खाली पड़े मकान की बाउंड्री में ट्रैक्टर की साइड लगने से कुछ ईंटें निकलकर बाहर आ गईं थीं। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव हो गया। फायरिंग भी की गई। इसमें रामप्यारी पत्नी बलवीर, जीतपाल, महेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग और पथराव कर रहे लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस और पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के घर पर जाकर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। घायलों को तत्काल बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पथराव के दौरान आधे दर्जन पड़ोसियों के घर में भी पत्थर पड़े। गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed