{"_id":"660346b9d71f2c4f45014d94","slug":"three-including-a-couple-died-in-a-road-accident-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-109078-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में दंपती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में दंपती समेत तीन की मौत
Wed, 27 Mar 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संभल। गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में अमरोहा जिले के थाना रहरा अंतर्गत गांव चंदनकटी निवासी मुकेश (30), सुनीता (28) पत्नी मुकेश और कार चालक अमरोहा जिले के गांव दौरारा निवासी सोनू (30) की मौत हो गई। जबकि दंपती के चार बच्चे व दूसरी कार में सवार नौ लोग घायल हो गए।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनकटी निवासी मुकेश सोमवार को दौरारा निवासी सोनू की कार किराये पर लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतु में ससुराल में गमी की होली में शामिल होने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में मुकेश, उसकी पत्नी सुनीता और कार चालक सोनू की मौत हो गई। जबकि मुकेश की बेटी संजना (12), आंचल (10), बेटा शोभित कुमार (8) और विवेक (6) घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी मनोज (25), ध्रुव कुमार (23), बोबी (20), रामरहीस (25), जोगेंद्र (25), गजेंद्र (23), बल्लू (24), लालू (23) और रवि (22) घायल हो गए हैं। इसमें मनोज और लालू की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
सोमवार की दोपहर हादसे में दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। अर्टिगा कार चालक को काफी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक दोनों ही कार की रफ्तार काफी तेज थी। जब दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हुई तो जोरदार धमाका सा हुआ। जब लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों कार में सवार लोग चिल्ला रहे थे। दंपती और चालक की मौत हो गई थी। घायलों को किसी तरह बाहर निकाला उसके बाद अस्पताल भेजा जा सका।
विज्ञापन
कोट
हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हुई है। यह हादसा गवां-हसनपुर मार्ग पर हुआ। क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लिए गए हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं उनका उपचार चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -आलोक सिद्धू, सीओ, गुन्नौर