{"_id":"65d3ca0cb7396532690ae8d8","slug":"three-friends-seriously-injured-after-being-hit-by-a-trolley-laden-with-sugarcane-that-overturned-on-the-highway-sambhal-news-c-204-1-chn1001-107599-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे पर पलटी गन्ना लदी ट्राॅली की चपेट में आने से तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे पर पलटी गन्ना लदी ट्राॅली की चपेट में आने से तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
बनियाठेर। चंदौसी बहजोई रोड स्थित गांव अफजलपुर डरौली के पास एक बाइक सड़क पर पलटी गन्ना लदी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार गांव नसीरपुर नरौली निवासी कपिल, विनित और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार को थाना बनियाठेर के गांव नसीरपुर नरौली के रहने वाले कपिल, विनित और धर्मेंद्र शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहजोई बाइक से गए थे। बाइक कपिल चला रहा था। समारोह से लौटते समय बहजोई रोड स्थित गांव अफजलपुर डरौली पर जब कपिल को गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली सड़क पर दिखी तो उसने बाइक के ब्रेक लगाए। इससे पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायलों को निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।