{"_id":"67a3bb1091c757fb5d0e2929","slug":"three-drains-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-190-crore-sambhal-news-c-204-1-chn1002-117394-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 1.90 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 1.90 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन नाले
Thu, 06 Feb 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
शहर में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से मुंसिफ रोड और गोशाला रोड समेत तीन नालों का निर्माण होगा। इससे बरसात के समय होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है।चंदौसी में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या आम बात है। फव्वारा चौक, स्टेशन रोड समेत कई हिस्से ऐसे हैं, जो कुछ समय की बारिश के बाद पानी में डूब जाते हैं। स्थिति सामान्य होने में घंटों लग जाते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए पालिका ने पहले तो अभियान चलाकर नालों से अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद बोर्ड बैठक में मुंसिफ रोड से बहजोई रोड तक, गोशाला रोड पर शिव मंदिर से मौलागढ़ पुलिया तक और तहसील चौराहे से बदायूं चुंगी तक नाला निर्माण को स्वीकृति मिली। निर्माण के लिए 15वें वित्त आयोग से 1.90 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित हो गया। पालिका ने तत्काल टेंडर प्रकिया पूरी कराई। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मुंसिफ रोड पर शक्तिनगर में बहजोई रोड तक नाले का निर्माण तेजी से चल रहा है। दावा है कि मानसून से पहले प्रस्तावित इन सभी नालों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इनके निर्माण से शहर को जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
वर्जन
- शहर में तीन नए नाले बनाए जाएंगे। इनके निर्माण से बारिश के समय होनी वाले जलभराव से निजात मिलेगी। -लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी