{"_id":"6000add48ebc3e2e6c5edb6e","slug":"three-birds-dies-in-chandausi-chandausi-news-mbd376169092","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में एक कबूतर और नंगला डुमायल दो कौवे मृत मिले, बर्ड फ्लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में एक कबूतर और नंगला डुमायल दो कौवे मृत मिले, बर्ड फ्लू की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/जुनावई। चंदौसी शहर में मालवीय चौक पर एक कबूतर और गुन्नौर क्षेत्र के गांव नंगला डुमायल में दो कौवे के मरे मिले हैं। सूचना पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उनके शवों को अपने साथ ले गई। बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर लोगों में भय है। टीम ने उनका पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।
गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बजे चंदौसी में मालवीय चौक के निकट एक कबूतर मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन दरोगा सुनील सक्सेना अन्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कबूतर के शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।, वही दूसरी घटना जुनावई ब्लाक के गांव नंगला डुमायल में दो कौवे मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों ने जुनावई के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को सूचना दी। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत कौवे को ले आई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मृत कौवे में बर्ड फ्लू को लेकर कोई लक्षण नहीं थे। उसे दफनाया दिया गया है।