फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three bike riders riding triple injured in collision with tractor, one died

ट्रिपिल राइडिंग कर रहे बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल, एक की मौत हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders riding triple injured in collision with tractor, one died
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गौहत से ट्रिपिल राइडिंग कर घर लौट रहे बाइक सवारों को सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव नारंगपुर की पुलिया पर हुआ। इसमें दो लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार यह लोग बृहस्पतिवार की रात्रि आठ बजे संभल स्थित अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी सतपाल (48) पुत्र रामफल बिजली फिटिंग का कार्य करते थे। वह अपने साथ मोहल्ले के ही मोंटू पुत्र अशोक और देवेश पुत्र राकेश को भी ले गए थे। तीनों एक ही बाइक पर थे। कैला देवी थाना क्षेत्र में गौहत गांव में बिजली फिटिंग का काम करने के बाद यह लोग घर को लौटने लगे। नारंगपुर गांव की पुलिया पर सामने से आ रहे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार सतपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोंटू और देवेश घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती नहीं करने पर भड़के परिजन, पत्थर मारा
संभल। घायल देवेश को लेकर उनके परिजन यशोदा चौराहे के नजदीक सुशीला सक्सेना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती करने से इनकार कर दिया और कहीं और ले जाने के लिए कहा। इस पर परिजन व अन्य लोग भड़क गए। भीड़ से ही किसी ने पत्थर अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे शीशे पर मार दिया। जिससे शीशा टूट गया। अस्पताल के स्वामी शांतनु सक्सेना ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया था। हालत गंभीर होने पर रेफर किया तो घायल के साथ आए कुछ लोग भड़क गए। उन्हीं में से किसी ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ा है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस मामले में संभल कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल में शीशे तोड़ने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
संभल। सतपाल की मौत बृहस्पतिवार को होने से परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। रविवार को सतपाल के पिता रामफल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मंगलवार को सतपाल की ताई की बीमारी के चलते मौत हुई थी। एक ही परिवार में पांच दिन के अंदर तीन मौत से परिजन बेहाल हैं। संवाद

सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। दो घायल हुए हैं। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नरेश कुमार सिंह, प्रभारी, कैलादेवी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed