{"_id":"6425f50aa82bb2f6b20ad3b6","slug":"three-accused-of-vehicle-theft-arrested-ten-bikes-recovered-sambhal-news-c-15-1-101399-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दस बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दस बाइकें बरामद
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दस बाइकें भी बरामद की हैं। कोतवाल ने बताया कि यह बाइकें विभिन्न स्थानों से चोरी की गई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को हसनपुर रोड पर मंडी समिति के पास मुखबिर की सूचना पर बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इस पूछताछ की तो इन्होंने अपनी पहचान मोहम्मद फैसल निवासी सैफ खां सराय, अजीम उर्फ कालिया निवासी डूंगरसराय और सादिक निवासी पंजूसराय के रूप में कराई। सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी वाहन चोर हैं और जो बाइक साथ थी, उसे चुराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ बाइक को कब्जे में लिया। बाद में निशानदेही पर वाजिदपुरम के पास से नौ और बाइकों को बरामद किया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपियों को एक बाइक के साथ पकड़ा गया था। इनकी निशानदेही पर नौ और बाइकें बरामद की गई हैं।
पकड़े गए आरोपी सक्रिय वाहन चोर हैं। इसकी जानकारी सामने आई है। सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
डा. श्रीशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।