{"_id":"6616d0c5270cf504750cb608","slug":"three-accused-of-mobile-robbery-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1002-109208-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। थाना पुलिस ने मोबाइल लूटने व चोरी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 12 एंड्रायड मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियाें को जेल भेजा गया है।
नियाठेर थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि नौ अप्रैल को जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव की बेटी से देवरखेड़ा के रास्ते में मोबाइल लूट की घटना हुई। इसी दिन भुलावई गांव के रूप सिंह ने बदायूं चुंगी पर बैग से मोबाइल चोेरी होने तहरीर दी। वहीं 30 मार्च को गुमथल गांव के कुलवंत सिंह के सिर में बाइक सवार दो बदमाशों ने डंडा मारकर मोबाइल लूट लिया था। तीनों घटनाओं का मुकदमा थाने में अलग -अलग समय पर दर्ज कराए गए।
इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बनियाखेड़ा से कोकावास गांव को जाने वाले रास्ते पर सरकारी नलकूप के समीप तीन युवकों को पकड़ा। इनके पास से 12 एंड्रायड मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मोबाइल उन्होंने अलग -अलग क्षेत्र में लोगों से लूटे और चोरी किए हैं। तीनों आरोपियों ने अपनी पहचान मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर बलदेवपुरी निवासी बाबू सिंह, प्रिंस और हिंमाशु के रूप में कराई। साथ ही बनियाठेर थाने में दर्ज तीनों घटनाओं को भी कबूला किया। पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।