UP: आधार कार्ड में आसानी से नाम-पता बदल देते थे हैंकर, संभल पुलिस ने किया गैंग का भंडाफोड़, तीन की गिरफ्तारी
संभल में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पांच साथियों की तलाश की जा रही है। वह लोगों का नाम-पता हेकिंग के माध्यम से बदल देते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहजोई पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के तीन आरोपी गांव ढयोढाई के निवासी जसवीर, मनैना रामगढ़ के हरीश और जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के विल्टू को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। पांच आरोपी अभी भागे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
रविवार को एएसपी कार्यालय में एएसपी कुलदीप सिंह और बहजोई के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ लोग आधार कार्ड संशोधन आईडी को हैक करके अवैध रूप से काम कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और मौके से आठ फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर सहित कई उपकरण बरामद किए।
इस दौरान जसवीर कुमार, हरीश और विल्टू को गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र निवासी गांव डुप्टा खुर्द, थाना रजपुरा, ईश्वर मेघवाल, सतपाल निवासी गनूपुरा, जितेंद्र और ओमेंद्र यादव निवासी गांव हुसैनपुर, थाना जुनावई भाग गए। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अधिकृत केंद्रों में पंजीकृत कर्मचारी नहीं थे।
उन्होंने किसी अन्य केंद्र की आईडी हैक कर ली थी और अज्ञात स्थानों से अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में उपकरण जब्त कर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
बताया कि आरोपी किसी मुख्य आईडी को हैक करके उसका इस्तेमाल कर रहे थे। वे इंटरनेट के माध्यम से किसी अज्ञात स्थान पर बैठकर इन आईडी का प्रयोग कर रहे थे, पूछताछ में पता चला है कि वे एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिये सिस्टम में सेंध लगाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने सिर्फ एक ही आईडी हैक की थी या अन्य राज्यों/स्थानों की आईडी का भी इस्तेमाल किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.