फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thousands of heads bowed down for prayers in the court of Allah

Sambhal News: बारगाहे इलाही में दुआ के लिए झुके हजारों सिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thousands of heads bowed down for prayers in the court of Allah
संभल। जिले में शनिवार को बकरीद की नमाज संभल की मुख्य ईदगाह समेत सरायतरीन, सिरसी, असमोली, ओबरी समेत मस्जिदों में पढ़ी गई। इस दौरान मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ में हजारों हाथ उठे। नमाज के मद्देनजर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके विश्नोई संभल की मुख्य ईदगाह पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन

संभल की मुख्य ईदगाह पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। जबकि सरायतरीन के कोटला स्थित ईदगाह पर साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई थी। संभल की ईदगाह पर इमाम ईदगाह ने बकरीद का त्योहार क्यों मनाया जाता है, इस पर खिताब किया। कहा कि बकरीद नबी हजरत इब्राहिम की सुन्नत है। नबी अपने बेटे को अल्लाह ताला की रजा के लिए कुर्बान करने जा रहे थे, यह अमल अल्लाह ताला को खूब पसंद आया। इसी बीच अल्लाह के हुक्म से बेटे की जगह दुम्बा लिटा दिया गया।
विज्ञापन

कहा कि हमें खुदा के हुक्म के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। लेकिन इससे पहले हमें अपने अंदर फैली बुराइयों को दूर करना होगा। अपनी कुर्बानी देने से पहले अहंकार, झूठ बोलना, नशाखोरी, किसी का दिल दुखाना जैसी बुराइयों की कुर्बानी देनी होगी। ऐसे लोगों पर अल्लाह रहमतों की बारिश करते हैं। हम सबको मिलजुलकर रहना चाहिए। कुर्बानी के समय कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
डीएम-एसपी ईदगाह पर पहुंचे
संभल। बकरीद की नमाज के दौरान मुख्य ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके विश्नोई ने खुद संभाली। दोनों अधिकारी ईदगाह पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम वंदना मिश्रा, सीओ आलोक भाटी आदि रहे। संवाद

00000
गवां में हिंदू लोगों ने मुस्लिमों को गले लगकर मुबारकबाद दी

गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां, रजपुरा, सेमरी, जिजौड़ा डांडा में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज के बाद हजारों की संख्या में नमाजियों ने देश में अमन और चैन की दुआ के लिए अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ की। गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। नमाज के दौरान रजपुरा और गवां की ईदगाह के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। ईदगाह के बाहर हिंदू समुदाय के लोगों ने पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिल ईद की बधाई दी। भाईचारे का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed