फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   This time crackers will be sold in Urs ground

इस बार उर्स मैदान में बिकेगा पटाखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
This time crackers will be sold in Urs ground
चंदौसी। दीपावली पर इस बार गांधी पार्क में नहीं, बल्कि उर्स मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानें लगाई जाएगी। गांधी पार्क में अस्थायी पालिका कार्यालय संचालित होने के कारण स्थान बदला गया है। पटाखा बेचने के लिए व्यापारियों को प्रशासन से लिखित में अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

शहर में प्रशासन द्वारा दीपावली से पहले गांधी पार्क में आतिशबाजी की तीन दिन अस्थायी दुकानें लगाकर बिक्री कराई जाती थी। मगर, गांधी पार्क नगर पालिका अस्थायी कार्यालय खुलने से अब आतिशबाजी की दुकानें उर्स मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है। अब उर्स मैदान में तीन दिन अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखे की बिक्री कराई जाएगी। शहर में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर आतिशबाजी की बिक्री नहीं कर सकेंगे। अगर कोई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर आतिशबाजी की बिक्री करता पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें व्यापारी को अग्निशमन, पुलिस व तहसील तीन स्थानों पर जाकर दुकान लगाने की अनुमति लेनी जरूरी है। इसके बाद ही व्यापारी अपनी दुकान उर्स मैदान में अस्थायी तौर पर लगा सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार नगर पालिका के उर्स मैदान में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। क्योंकि गांधी पार्क स्थित लाला लाजपतराय भवन में नगर पालिका का अस्थायी कार्यालय खुल जाने के कारण वहां अनुमति नहीं मिल सकी। इस बार उर्स मैदान में तीन दिन आतिशबाजी की बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed