फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Third anniversary celebration of Varshney Mahila Utthan Samiti celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति का तृतीय वार्षिकोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Third anniversary celebration of Varshney Mahila Utthan Samiti celebrated with pomp
चंदौसी में राधा-कृष्ण के स्वरूप पर पुष्प वर्षा करते वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में बदायूं रोड स्थित ओमी लाला फार्म हाउस पर तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की प्रथम महिला पत्रिका परिदृश्य के भाग तीन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

रविवार को बदायूं रोड स्थित ओमी फार्म हाउस पर वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति का तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राधाकृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य के बाद राधाकृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों पर समिति पदाधिकारियों व अतिथियों ने पुष्प वर्षा की। इसके उपरांत समिति द्वारा प्रथम महिला पत्रिका परिदृश्य के भाग तीन का भव्य विमोचन मुख्य अतिथि व समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना चौधरी ने कहा कि समिति द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसमें उनकी बेटियों की शादियों में मदद की जाती है। जिनके पास उपचार कराने को पैसा नहीं है, उनका उपचार कराया जाता है। अन्य जनपदों से आए अतिथियों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रतिभा चौधरी, मोनिका टनाटन, प्रेम किशोर गुप्ता, फूलप्रकाश वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, अलका अग्रवाल, पवन वार्ष्णेय, नीरज चौधरी, राहुल चौधरी, सुधांशु चौधरी, शैलेंद्र वार्ष्णेय, राजेश, प्रिया, वीनेश, सुधा, ऊषा, मोनिका चौधरी, ऋतु चौधरी, बीना, महिमा, रति, पूजा, सोनल वार्ष्णेय, शालिनी, सविता, मोनिका, चांदनी, अर्पिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed