फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves targeted three shops in front of the police station

चोरों ने थाने के सामने तीन दुकानों को बनाया निशाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three shops in front of the police station
बनियाठेर। मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने थाने के ही सामने स्थित तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरों ने माल साफ कर दिया और सड़क के दूसरी ओर थाने में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बुधवार की सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो घटना का पता चला। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने के सामने ही चोरी की वारदात से पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बनियाठेर में थाने के सामने गांव मानकपुर नरौली निवासी जाहिद की बेल्डिंग, गांव बनियाखेड़ा की मढ़ैया निवासी नंदकिशोर की टेंट तथा गांव बनियाखेड़ा निवासी प्रेमपाल की टायर पंक्चर की दुकान है। मंगलवार की रात तीनों अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। रात के समय चोरों ने तीनों दुकानों में नकब लगा दिया और बेल्डिंग व टेंट की दुकानों से सामान चोरी कर लिया। चोरों को टायर-पंक्चर की दुकान में चोरी करने को कुछ नहीं मिला। बुधवार की सुबह तीनों दुकानदार दुुकान पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। थाने के सामने चोरी होने की सूचना पर वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बेल्डिंग दुकानदार जाहिद ने बताया कि चोर उसकी दुकान से तीन बेल्डिंग मशीन, एक गिलेंडर सहित एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। जबकि टेंट दुकानदार नंदकिशोर ने बताया कि चोर चालीस हजार रुपये का माल समेट ले गए। घटना की तहरीर पीड़ित दुकानदारों की ओर से थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed