फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves target house in the forest; break open cupboard and make off with four lakhs.

Sambhal News: जंगल में बने घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ उड़ाए चार लाख

Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves target house in the forest; break open cupboard and make off with four lakhs.
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा मिलक में चोरों ने एकांत में बने घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से एक लाख की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवर समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव निवासी गौरव का मकान गांव के बाहरी छोर पर जंगल में स्थित है। गौरव पिछले दो-तीन दिन से काम से बाहर गए हुए हैं। घर पर पत्नी पूजा देवी अपने दो बेटों दक्ष और रितिक के साथ अकेली थीं। शनिवार रात पूजा देवी दोनों बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थीं। घर के मुख्य दरवाजे पर गेट नहीं लगा होने का फायदा उठाकर चोर देर रात अंदर घुस आए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और फिर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह करीब पांच बजे पूजा देवी की नींद खुली तो कमरे के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूजा देवी ने बताया कि भैंस बेचकर मिले एक लाख रुपये उन्होंने अलमारी में रखे थे, जो चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शाह फैसल ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल किनारे बसे घरों में रात में गश्त न होने से चोर बेखौफ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed