फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves stole jewelry and cash from the house

Sambhal News: मकान से जेवर-नकदी ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and cash from the house
बबराला। मोहल्ला टंकी निवासी अजय के घर को चोरों ने रविवार देर रात अपना निशाना बना लिया। चोर कमरे का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी अपने साथ ले गए। वहीं, चोरों ने संदूक को घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन


अजय कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार सहित घर की छत पर सो रहा था। सुबह करीब किसी वक्त चोरों ने उसके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। फिर कमरे का ताला तोड़कर बक्से से सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की पाजेब, गुच्छा, अंगूठी, चांदी के सिक्के व नकदी अपने साथ ले गए। अगले दिन सामान की तलाश की गई तो घर से 150 मीटर की दूरी पर जंगल में पीपल के पेड़ के नीचे खाली बक्सा पड़ा मिला और यहां चोरी किए गए कपड़े बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ले की ही सोमवती ने बताया कि उसके घर की खिड़की से शनिवार की रात दो चोर झांक रहे थे। जब उन्होंने महिला के छींकने की आवाज सुनी तो वे भाग गए। उधर इसी मोहल्ले की लक्ष्मी ने बताया कि शनिवार को उसके घर के सामने सफेद शर्ट पहने एक चोर खड़ा था। जब पुत्रवधू की नजर उस पर पड़ी तो वह मौके से भाग निकला। मोहल्ले वासियों का कहना है कि चोरों के आने से उनके अंदर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed