फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves stole jewelry and cash by breaking the locks of a deserted house

सूने मकान के ताले तोड़ जेवर-नकदी चुरा ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and cash by breaking the locks of a deserted house
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोलागंज में सूने मकान के ताले तोड़ चोर नकदी जेवर सहित डेढ़ लाख रुपये सामान समेट ले गए। मकान स्वामिनी अपने पुत्र के साथ बेटी के घर गई हुई थीं। महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोलागंज निवासी मुन्नी पत्नी स्व. शाकिर अली अपने पुत्र के साथ घर में रहती हैं। महिला सिलाई का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। जबकि महिला का बड़ा पुत्र सारिक दुबई में रहता है। गुरुवार को महिला मुन्नी अपने छोटे पुत्र तारिक के साथ सीकरी गेट निवासी पुत्री के घर गई थीं और रात को वहीं रुक गईं। शुक्रवार की सुबह मुन्नी के मैन गेट पर लगा ताला टूटा देख मोहल्ले के लोगों ने मुन्नी को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद मुन्नी अपने पुत्र व अन्य परिजनों के साथ मकान पर आ गई। मकान के कमरे में अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और सामान इधर-उधर बिखरा था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि चोर उसके यहां से गहने सहित साठ हजार रुपये व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। महिला की ओर सी घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed