फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves stole goods worth lakhs from two houses, set fire to one, mother and son narrowly escaped

Sambhal News: चोरों ने दो घरों से समेटा लाखों का माल, एक में लगाई आग, बाल-बाल बचे मां-बेटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs from two houses, set fire to one, mother and son narrowly escaped
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में चोरों ने दो घरों से नकदी, जेवर और अन्य सामान समेत लाखों रुपये का सामान समेट लिया। इनमें एक घर में जाग होने पर चोरों ने गैस सिलिंडर का पाइप निकाल कर आग लगा दी। हालांकि इसमें मां-बेटे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। मोहल्ला कोट पूर्वी में रामलीला मैदान से आगे किशन कुमार का मकान है। किशन कुमार का बड़ा बेटा सचिन नोएडा में एक्सिस बैंक में जबकि दूसरा बेटा मनी नोएडा में जॉब करता है। शुक्रवार को रात किशन कुमार बाजार में ड्यूटी करने गए थे जबकि घर पर सचिन की पत्नी सुनीता और बेटा शौर्य अकेले थे। सचिन ने बताया कि देर रात चोर घर के पहले तल पर वेंटीलेटर के सहारे अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

चोरों ने जीने के सहारे नीचे उतरने के बाद कमरे की अलमारी और बेड खोलकर नकदी-जेवर व अन्य सामान समेट लिया। आहट होने पर दूसरे कमरे में मौजूद सुनीता की आंख खुल गई तो चोर भी उसकी मौजूदगी के बारे में जान गए। चोरों ने रसोई में रखे गैस सिलिंडर के पाइप को उसी कमरे की तरफ करके आग लगा दी, जिसमें सुनीता और शौर्य थे। इसके बाद चोर भाग गए।
विज्ञापन

सुनीता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। चूंकि किशन कुमार घर के मेन गेट का ताला लगाकर ड्यूटी करने गए थे इसलिए लोगों ने उस ताले को तोड़कर आग बुझाकर सुनीता और शौर्य को सुरक्षित किया। सुनीता ने पति सचिन और अन्य परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। शनिवार को सुबह आसपास के लोगों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक चोर घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला कोट पूर्वी में ही गोलेश्वर महादेव मंदिर के सामने वाली गली के राजीव शर्मा के घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में चोर पड़ोस की छत के सहारे पहुंचे। राजीव शर्मा ने बताया कि गर्मी होने के कारण बेटा हर्षित शर्मा कमरा खोलकर सो रहा था। चोरों ने हर्षित शर्मा का पर्स, लैपटॉप और दो मोबाइल कब्जे में ले लिए। पर्स में 25 हजार रुपए थे। कमरे से निकलते वक्त एक चोर गिरने से बचा तो आवाज होने पर हर्षित शर्मा की आंख खुल गई। हर्षित शर्मा एसबीआई बैंक में नौकरी करता है। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

000000

चोरों ने एक घर के दरवाजे में बांधी रस्सी, दूसरे घर के दरवाजे का लगाया लॉक
चोरों ने किशन कुमार के घर में चोरी करने से पहले पड़ोस में संतोष घर के दरवाजे में रस्सी बांध दी जबकि आशु शर्मा के घर के दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया था। चोरों ने ऐसा इसलिए किया कि अगर जाग होने पर शोर मचा तो आसपास के लोग दरवाजे खोलकर मौके पर नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed