{"_id":"61ad097a94d2ec15956caea8","slug":"thieves-entered-the-closed-house-through-the-roof-chandausi-news-mbd411679843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में छत के रास्ते घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में छत के रास्ते घुसे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गेट में बंद मकान में चोर छत के रास्ते घुस गए। कमरों के ताले तोड़ चोरों ने घर की तलाशी ली। चोर मकान से कितना सामान ले गए, इसकी जानकारी मकान स्वामी के आने पर हो सकेगी। मकान स्वामी नवंबर माह से परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
मुरादाबाद गेट स्थित रियाजुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन नवंबर माह के अंत में अपने परिवार के साथ मुरादाबाद चले गए। वह मुरादाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि रियाजुद्दीन के भाई पड़ोस में रहते हैं। रविवार की दोपहर उनका भतीजा मोईन अंसारी छत पर कपड़े सुखाने गया तो कमरे के दरवाजे खुला था तथा सामान बिखरा पड़ा।
अनहोनी की आशंका होने पर मोईन अपने चाचा से मोबाइल से फोन कर पूछा कि आप लोग घर आए थे। तब रियाजुद्दीन ने इनकार कर दिया। तब मोईन ने अपने चाचा से कहा कि उनके कमरों के दरवाजे खुले हैं तथा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद मोईन ने मोहल्ले के अन्य लोगों को एकत्र कर घटना की जानकारी दी। चोर घर से कितना सामान व नकदी चुरा ले गए हैं। इसकी जानकारी मकान स्वामी रियाजुद्दीन के आने पर हो सकेगी।