फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   They were doing recovery from vehicles by telling about anti-corruption, police arrested

Sambhal News: एंटी करप्शन का बताकर कर रहे थे वाहनों से वसूली, पुलिस ने दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
They were doing recovery from vehicles by telling about anti-corruption, police arrested
धनारी । धनारी थाना पुलिस ने दो शतिर लोगों को पकड़ा है। आरोपी एंटी करप्श्न से बताकर लोगों से वसूली कर रहे थे। अचानक पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी सकपका गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हकीकत बता दी। जिसके बाद पुलिस थाने ले गए। आरोपियों के पास से फर्जी आईडी कार्ड आदि मिले हैं। थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि वह सोमवार की शाम गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही पाठकपुर-नाधा मार्ग पर पहुंचे तो छपरा के निकट दो युवक स्वयं को एंटी करप्शन और यातायात की संयुक्त टीम बताकर कई वाहनों को रोके हुए खड़े थे। जिसे चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहे थे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी तो दोनों ही युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे। उसी समय वाहन चालकों को शक हो गया और उन्होंने भागने से रोक लिया। तलाशी लेने पर फर्जी आईडी मिली। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो वह ठग निकले। आरोपियों ने बताया कि वह अलग अलग जगह जाकर एंटी करप्शन से बताकर ठगी करते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान बहजोई के दुर्गा कॉलोनी निवासी रूपकिशोर और बहजोई के बहरौली ताहरपुर निवासी मनोज यादव के रूप में कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली और धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि आरोपियों ने कई जगह ठगी की घटनाएं अंजाम दी हैं। बहजोई और जुनावई थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed