फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was relief as the fog cleared, the temperature continued to fall.

Sambhal News: कोहरा छंटने से राहत मिली, तापमान लगातार गिर रहा

Sat, 16 Nov 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 16 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
There was relief as the fog cleared, the temperature continued to fall.
संभल। लगातार दो दिन तक हुए कोहरे से तीसरे दिन राहत मिली। सुबह और शाम में धुंध तो छाई, लेकिन घना कोहरा नहीं हुआ। इससे यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि तापमान में तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था, लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। अभी मामूली गिरावट है, लेकिन तीन दिन से लगातार जारी है। लोग सर्दी के कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे सेहत पर भी असर पड़ रहा है। परिवहन विभाग की ओर से यातायात संचालन के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। साथ ही यातायात माह के अंतर्गत जागरूक भी किया जा रहा है। जिससे कोहरे के दौरान हादसों से बचा जा सके। एआरटीओ प्रशासन पीके सरोज ने बताया कि कोहरे में लाइट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। सड़क पर वाहन खड़ नहीं करना चाहिए। इससे ही हादसों का खतरा बढ़ता है। यातायात माह के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है। जिससे कोहरे के दौरान हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed