फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was fighting on the committees for fertilizer for the second day, farmers returned disappointed

Sambhal News: खाद के लिए समितियों पर दूसरे दिन भी रही मारामारी, निराश होकर लौटे किसान

Thu, 21 Nov 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
There was fighting on the committees for fertilizer for the second day, farmers returned disappointed
चंदौसी (संभल)। जिलेभर में गेहूं की बुआई के लिए एनपीके और डीएपी खाद के लिए मारामारी जारी है। बुधवार को भी सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात की गई। जिसके बाद खाद वितरण शुरू हुआ। पर्याप्त खाद न होने की वजह से आधे से ज्यादा किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की बुआई के लिए एनपीके और डीएपी की किल्लत बरकरार है। जबकि प्रशासन पर्याप्त खाद होने का दावा कर रहा है। जनपद में करीब 47 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई होती है। इसके लिए करीब साढ़े चार हजार एमटी खाद की जरूरत है। लेकिन जब किसानों ने बुआई शुरू की तो समितियों पर खाद नहीं मिली। बीस दिन बाद रामपुर जनपद से खाद की व्यवस्था की गई। जिसे मंगलवार से समितियों पर वितरण किया गया। ऐसे में समितियों पर हंगामे की स्थिति बनी रही। कई समितियों पर भीड़ अधिक होने की वजह से धक्कामुक्की हुई। चंदौसी मंडी समिति के किसान इफ्को केंद्र पर कई लोग चोटिल हुए थे। इसके बाद पुलिस कर्मियों को तैनात कर खाद का वितरण कराया गया था। वहीं बुधवार को भी समितियों पर खाद का वितरण हुआ। किसी भी तरह का विवाद न हो, इसके लिए सुबह से ही पुलिस कर्मी मौजूद रहे। लोग तड़के ही लाइन में आकर लग गए थे। महिलाएं किसान भी घरेलू काम छोड़कर खाद के लिए पहुंची थीं। सुबह दस बजे करीब खाद का वितरण शुरू हुआ। दोपहर तक 150 किसानों के बीच 190 बोरे खाद का वितरण किया गया। इसके बाद लाइन में लगे तमाम किसानों को वापस लौटना पड़ा। वहीं गुन्नौर, जुनावई, बबराला, धनारी आदि क्षेत्रों में भी किसान खाद के लिए किसान परेशान होते दिखाई दिए।
विज्ञापन


डीएम बोले पर्याप्त खाद, एक दो दिन में आएगी रैक
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जनपद में 780 मीट्रिक टन प्राइवेट में डीएपी उपलब्ध है। जिसमें से 234 एमटी खाद वितरण के लिए सहकारी समितियों पर पहुंचाई गई। जिसका वितरण मंगलवार से किया जा रहा है। 546 एमटी खाद प्राइवेट के पास है, उसे राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा है। एनपीके खाद की लिए शासन को पत्र लिखा गया है। एक दो दिन में रैक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बोले किसान

सुबह से लाइन में लगा था, लेकिन जब मेरी बारी आई तो खाद खत्म हो गया। अब पता नहीं कब खाद मिलेगी। अंश प्रजापति, बनियाखेड़ा

गेहूं की बुआई के लिए खाद की जरूरत है, लेकिन समितियों पर पर्याप्त खाद ही नहीं है। सुबह से सब कामधाम छोड़कर लाइन में लगा हूं। इसके बाद भी खाद नहीं मिला। -कल्लूराम, पथरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed