फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a problem in fixing the relationship in the dispute of the transaction

लेनदेन के विवाद में रिश्ता तय करने में आई खटास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
There was a problem in fixing the relationship in the dispute of the transaction
मढ़न/संभल। रिश्ता तय करने के दौरान लेनदेन के विवाद में लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इससे दोनों पक्षों में रिश्ता तय करने में खटास आ गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों को मढ़न पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी का रिश्ता लेकर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोग आए थे। रिश्ता तय करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से बातचीत चल रहा है। लड़के पक्ष ने लड़की का रिश्ता पक्का करते हुए सगुन के रूप में 50786 रुपये दिए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को 60,786 रुपये दिए। लड़का पक्ष के लोगों ने यह रुपये कम बताए और एक लाख रुपये दिए जाने की मांग की। इसी बात पर कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की, तो मामला रिश्ता तय होने के दौरान रुपये के लेनदेन का निकला। लड़के पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें बंधक लिया है। पुलिस इस जानकारी के बाद दोनों पक्षों को थाने ले आई। असमोली थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि दोनों पक्षों में रिश्ता तय होने के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। समझौते का प्रयास कुछ लोग कर रहे हैं। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed