{"_id":"6208089e0c8db567e474d679","slug":"there-used-to-be-looting-in-akhilesh-government-now-daughters-go-to-school-fearlessly-former-union-minister-ashok-pradhan-sambhal-news-mbd418720384","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार में होती थी लूटमार, अब बेखौफ स्कूल जाती हैं बेटियां- पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार में होती थी लूटमार, अब बेखौफ स्कूल जाती हैं बेटियां- पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान
विज्ञापन
संभल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल के समर्थन में आयोजित दलित समाज के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लूटमार होती थी। लेकिन भाजपा सरकार में अपराधी गायब हो गए, लोग बेखौफ हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न दिया। अब वक्त आ गया आप भाजपा का साथ दें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खानदान, परिवार और समाज की दुहाई देकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
मुरादाबाद रोड स्थित नई तहसील परिसर के पीछे खाली मैदान में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दलित समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान रहे। इस दौरान पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने दलित समाज के भले के लिए कोई काम नहीं किया। लेकिन भाजपा सरकार ने दलितों को सम्मान दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, सतीश शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, सतवीर आजाद, मलखान जाटव, शिल्पी गुप्ता, रिपिल चौधरी, हर्षित रस्तोगी, प्रभात शर्मा, रविंद्र ठाकुर आदि रहे।