फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is no shed to protect the stepwell from rain water, the administration will install waterproof tents

Sambhal News: चंदाैसी में मिली बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने को शेड नहीं, वाटरप्रूफ टेंट लगाएगा प्रशासन

Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
सार

चंदौसी के लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए अब टिन शेड की बजाय वाटरप्रूफ टेंट से ढका जाएगा। एएसआई ने बावड़ी में गैस निकलने के कारण खोदाई रोक दी थी। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका को जल्द टेंट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
There is no shed to protect the stepwell from rain water, the administration will install waterproof tents
चंदाैसी बावड़ी को इस तरह से ढका गया है - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में मिली बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए अब टिन शेड नहीं बल्कि वाटरप्रूफ टेंट से ढका जाएगा। शेड से बावड़ी पर वजन अधिक होने के कारण वाटरप्रूफ टेंट से ढके जाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


बावड़ी में खोदाई के दौरान दूसरी मंजिल के कुआं वाले हिस्से से गैस निकलने के कारण एएसआई ने खोदाई का कार्य रोक दिया था। बावड़ी में बारिश का पानी न भर सके। जिससे बावड़ी को तिरपाल से ढक दिया गया था। खोदाई बंद के तीसवें दिन शुक्रवार को एएसआई की टीम ने मौके पर पहुंच कर तिरपाल हटवा कर बावड़ी का हाल जाना।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मौका मुआयना किया था। वहीं डीएम ने पूर्व में ही पालिका को बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए टिन शेड लगाने के आदेश दिए थे। बावड़ी के चारों ओर पिलर खड़े कर पक्का टिन शेड लगाने से बावड़ी पर वजन अधिक होने बावड़ी को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे प्रशासन ने अब वाटरप्रूफ टेंट लगा कर बावड़ी को ढकने की योजना बनाई है। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका को दी गई है। जल्दी ही वाटरप्रूफ टेंट गाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


बावड़ी में बारिश का पानी न भर सके। इसके लिए बावड़ी को टिन शेड से ढकने की योजना को निरस्त कर दिया गया है। क्योंकि टिन शेड से वजन अधिक होने पर बावड़ी को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे वाटरप्रूफ टेंट से बावड़ी का ढकने की योजना तैयार की जा रही है। जल्दी ही कार्य शुरू होने की संभावना है। - निधि पटेल, कार्यवाहक ईओ/एसडीएम, चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed