{"_id":"629fb331b1f0520a8660f7bb","slug":"there-is-no-electricity-connection-in-370-council-schools-chandausi-news-mbd4307055184","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 परिषदीय विद्यालयों में नहीं है बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 परिषदीय विद्यालयों में नहीं है बिजली के कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था डिजिटल होती जा रही है लेकिन परिषदीय विद्यालयों की स्थिति यह है कि अभी तक जिले के 370 विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन ही नहीं हैं। ऐसे में डिजिटल प्रणाली के इस दौर में इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं स्कूल खुलने पर इस भीषण गर्मी में बच्चों का स्कूल में बैठना मुश्किल हो जाएगा। यह हाल तब है जब बीते दिनों जिला प्रशासन की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों को समय रहते विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
जिला संभल में कुल 1289 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 370 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। इनमें विकास खंड असमोली में 24, बहजोई में 49, बनियाखेड़ा में 67, गुन्नौर में 10, जुनावई में 51, रजपुरा में 37, पंवासा में 67 व विकासखंड संभल में 53 विद्यालय शामिल हैं। इसी प्रकार नगर क्षेत्र संभल में छह तथा नगर क्षेत्र चंदौसी में छह विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। इस कारण इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर जैसी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। वहीं डिजिटल माध्यम से होने वाली पढ़ाई के अनुभव से भी बच्चे वंचित हैं।
पूरे मामले में 21 मई को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में भी जिला प्रशासन की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों में कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि चंदौसी, संभल व गुन्नौर (बबराला) के अधिशासी अभियंताओं से बातचीत की गई है। उनके द्वारा अवर अभियंताओं के माध्यम से विद्युत कनेक्शन को लेकर प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। प्रक्रियाएं पूरी होते ही विद्यालयों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।