{"_id":"6115712c8ebc3e7ce41d96b1","slug":"there-is-a-web-of-electric-wires-in-the-city-if-there-is-a-fault-the-electricity-fails-sambhal-news-mbd3990904162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिजली के तारों का बिछा है मकड़जाल, फाल्ट होने पर गुल हो जाती है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिजली के तारों का बिछा है मकड़जाल, फाल्ट होने पर गुल हो जाती है बिजली
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में दीवारों पर बंधे बिजली के तार।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। शहर में जगह-जगह लटके बिजली के तार हादसों का खतरा है। आए दिन होने वाले फाल्ट से बिजली भी गुल हो जाती है। बिजली विभाग की ओर से लटकी लाइन को सही नहीं किया जा रहा। मरम्मत का हवाला दिया जाता है लेकिन हकीकत में यह मरम्मत औपचारिकता ही है।
विभाग का दावा है कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लाइन बदली जानी है। फिलहाल तो इन जर्जर लाइन से लोगों के लिए खतरा है और बिजली की समस्या भी कभी भी खड़ी हो जाती है। बाजार में भीड़भाड़ रहती है और इस भीड़भाड़ के लिए जर्जर लाइनें हादसों का अंदेशा पैदा करती हैं। जब फाल्ट हो जाता है तो अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। दुकानदारों का कहना है कि जर्जर लाइन बदलने के लिए मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनता नहीं है। टाल मटोल कर दी जाती है।
यही हाल चौधरी सराय इलाके का है। जहां एक गली में करीब 100 कनेक्शन हैं। बिजली विभाग ने कनेक्शन तो दिए हैं लेकिन खंभे नहीं लगाए। मजबूरन लोग लकड़ी के खंभे के सहारे ही लाइन को चला रहे हैं। फाल्ट होने पर अक्सर भगदड़ मच जाती है। इस के इलाके के लोग भी काफी समय से खंभे लगाने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि बिजली विभाग सुनता नहीं है।