फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is a need for further improvement in the functioning of insurance companies

Sambhal News: बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली में और सुधार की जरूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is a need for further improvement in the functioning of insurance companies
संभल। चंदौसी के नजदीक स्थित एक होटल में बीमा क्षेत्र के हितधारकों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली में आधारभूत सुधार लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में विभिन्न बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा वित्त मंत्रालय की वित्तीय सेवा विभाग निदेशक (बीमा) मंदाकिनी बलोधी, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) कार्यकारी निदेशक (जीवन) मीना कुमारी और भारतीय बीमा सूचना जांच ब्यूरो के सीईओ वेंकट चंगावल्ली ऑनलाइन इस सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में नीतिगत सुधारों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिससे भविष्य में इस तरह के बड़े पैमाने पर संगठित गिरोह बीमा धोखाधड़ी न कर सकें।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह आयोजित हुए इस सम्मेलन की शुरुआत के बाद एएसपी अनुकृति शर्मा ने बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के खुलासे की जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस तरह के से गिरोह बीमा क्लेम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की वित्तीय सेवा विभाग निदेशक (बीमा) ने बताया कि सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में सुधार और पारदर्शिता के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी वर्गों को फाइनेंशियल सेवा का लाभ मिल सके। बताया कि सरकार धोखाधड़ी को लेकर भी काफी गंभीर है। इसको काबू करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) कार्यकारी निदेशक (जीवन) ने कहा कि बीमा कंपनियों को अपनी कार्यप्रणाली में आधारभूत सुधार लाने चाहिए। धोखाधड़ी रोकने के साथ यह भी ध्यान रखना है कि किसी व्यक्ति का सही क्लेम निरस्त न हो जाए। भारतीय बीमा सूचना जांच ब्यूरो के सीईओ ने कहा कि आईआईबी सभी कंपनियों के बीच समन्वय बैठाने का कार्य कर रही है।
00000000000
पैनल के माध्यम से भी किया गया विचार विमर्श
सम्मेलन में पैनल के माध्यम से भी विचार विमर्श किया गया। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्रों में विनियामक और परिचालन संबंधी कमियों की पहचान और अपेक्षित सुधार को लेकर चर्चा हुई। इसमें एसपी कृष्ण कुमार, कोटक लाइफ के चीफ रिस्क ऑफिसर सारंग चीमा, एसबीआई लाइफ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रजनीश मधुकर, आईएचआईआरएम के निदेशक रमेश खरे और टाटा एआईजी के ईवीपी वरेंद्र पाल सिंह शामिल हुए। एएसपी अनुकृति शर्मा ने पैनल मॉडरेट किया।
0000000000000
विचार गोष्ठी में बीमा क्षेत्र में नए कानून की आवश्यकता पर हुई चर्चा
सम्मेलन में प्रतिभागियों को चार समूह में बांटा गया था। जिनको 40 मिनट आपस में गोष्ठी कर, प्रत्येक समूह को 10 मिनट की प्रस्तुति देनी थी। प्रतिभागियों को सम्मेलन में प्रतिभाग करने व अपने विचार रखने का मौका मिला। इस विचार गोष्ठी से कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रकाश में आए। जैसे बीमा कंपनियों में समन्वय की आवश्यकता, बीमा क्षेत्र में नए कानून की आवश्यकता, सेक्शन 45 पर पुनः विचार, इन्वेस्टिगेटर की सुरक्षा, इन्वेस्टिगेशन कंपनियों के लिए मानक निर्धारित करना, विभिन्न एपीआई से रेड फ्लैग को पहचानना, पुलिस और बीमा कंपनियों के बीच परस्पर संवाद और सहयोग के तरीके आदि पर चर्चा की गई।
00000000000
100 करोड़ से ज्यादा रकम हड़पने का मामला पकड़ने वाली टीम सम्मानित

संभल पुलिस बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा कर चुकी है। यह गिरोह 12 राज्यों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी कर बीमा क्लेम की रकम हड़प चुकी है। चार हत्या के मामले भी सामने आए। इस गिरोह ने बीमा पॉलिसी कराकर चार लोगों की हत्या की और बीमा क्लेम की रकम भी हड़प ली। इस मामले में अलग अलग जिलों में 17 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 50 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इस गिरोह में आशा कार्यकर्ता, ग्राम सचिव, प्रधान, पीओएस एजेंट, बीमा एजेंट, बैंक प्रबंधक जांचकर्ता अधिकारी, जांच एजेंसी के मालिक भी शामिल पाए गए। बड़ा मामला होने के चलते ईडी ने भी केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है।

0000000000
पुलिस हर तरह के वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगी और वित्तीय क्षेत्र में संस्थागत सुधारों के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बीमा क्षेत्र की लगभग सभी कंपनी के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। हमें उम्मीद है कि इससे धोखाधड़ी को रोकने में काफी हद तक मदद होगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed