फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft worth lakhs after breaking into two houses in a single night.Theft worth lakhs after breaking into two houses in a single night.

Sambhal News: एक ही रात में दो घरों में कूमल लगाकर लाखों की चोरी

Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs after breaking into two houses in a single night.Theft worth lakhs after breaking into two houses in a single night.
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में शुक्रवार देर रात चोरों ने दो घरों में कूमल लगाकर जेवर, नकदी और कपड़ों समेत ढाई लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद तड़के घर के पास घूम रहे गांव के ही एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान जमुना सिंह बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ रक्षाबंधन मनाने ससुराल गए थे। घर पर उनका भाई हरपाल और बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने मकान की पिछली दीवार में कूमल लगा दिया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी बेटी विनीता झाड़ू लगाने के लिए उठी तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। झांककर देखने पर पीछे की दीवार में कूमल लगा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो संदूक का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार संदूक में रखी चांदी की हसली, दो जोड़ी पाजेब, गले का पेंडल, सोने का ताबीज, कपड़े और करीब 60 हजार रुपये की नकदी समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान गायब था। इसी रात चोरों ने पड़ोसी रघु सिंह के मकान में भी कूमल लगाया। वहां से 1500 रुपये नकद और दो जोड़ी पाजेब समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने बताया कि तड़के उन्होंने गांव के ही एक युवक को घर के पास संदिग्ध हालत में घूमते देखा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि जमुना सिंह और रघु सिंह की संयुक्त तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए युवक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed